शुक्रिया पाठकों

मंगलवार

5W & 1H (छः करार)

Dr Awadhesh K. Yadav (Assistant Professor)     सितंबर 10, 2024    

 प्रसिद्ध पत्रकार रूडियर्ड किपलिंग ने समाचार लेखन के लिए सर्वप्रथम 5W & 1H भ्थ्योरी प्रस्तुत किया, जिसे हिन्दी भाषा में छः करार कहा जाता है।

 

5W & 1H भ्से तात्पर्य है:-

  • 1 W - What (क्या)
  • 2W - Where (कहां)
  • 3W - When  (कब)
  • 4W - Who    (कौन)
  • 5W - Why   (क्यों)
  • 1H - How  (कैसे)

किललिंग के अनुसार एक आदर्श समाचार में 5W & 1H भ्होना चाहिए। अर्थात समाचार में दी गई जानकारी what, where, when, who, why and how के क्रम में सूचना होनी चाहिए। हिन्दी में इसे छह ककार - क्या, कहां, कब, कैसे, क्यों और कौन कहते हैं। इनमें शुरू के चार what, where, when, who सूचनात्मक है, जबकि आखिरी के दो Why & How वर्णात्मक।

अनुभवी संवाददाता समाचार संकलन के करते समय 5W & 1H को ध्यान में रखता है। इसी के आधार पर समाचार का संकलन व लेखन का कार्य करता है। उप संपादक के लिए 5W & 1H थ्योरी महत्वपूर्ण है। इसी आधार पर वह संवाददाता द्वारा प्रेषित समाचार को संपादित करता है। समाचार के पहले अनुच्छेद अर्थात इण्ट्रों में 5W & 1H भ्से उठने वाले सवालों के उत्तर कम से कम शब्दों में लिखें जाते हैं। इस क्रम में क्या का उत्तर सबसे पहले लिखा जाता है और कैसा का सबसे अंत में। कई बार पेज पर स्थान का अभाव होने की स्थिति में उप संपादक केवल पहले अनुच्छेद को ही प्रकाशित कर पाता है, जिससे पाठकों को कम से कम शब्दों में सम्पूर्ण समाचार मिल जाता है।


0 टिप्पणियाँ :

© 2011-2014 School4MEDIA. Designed by Bloggertheme9. Powered By Blogger | Published By Blogger Templates .